बदायूं: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दूल्हा, गांव में उत्सव का माहौल

बदायूं के सुदर नगर गांव में बृहस्पतिवार को अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब ग्रेटर नोएडा से दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर को देख ग्रामीणों की भीड़ हेलीपैड के आसपास जमा हो गई और हर कोई उत्सुकता से दूल्हा-दुल्हन का स्वागत करने को तैयार था।
गांव के धर्मवीर चौहान के पुत्र अमित चौहान, जो पेशे से इंजीनियर हैं, की शादी को परिवार ने यादगार बनाने का अनोखा प्रयास किया। बुधवार को गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई बारात में विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से सीधे सुंदरनगर पहुंचे।
फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत
हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर दूल्हा-दुल्हन का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव आते देखा।
सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह कसी
हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई और पुलिस तैनात रही, ताकि समारोह के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।
ग्रामीणों ने बताया कि अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और उनकी शादी की यह खास शुरुआत लंबे समय तक गांव में यादगार बनी रहेगी। हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन ने पूरे क्षेत्र में खासी चर्चा और आकर्षण पैदा किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.