बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट से निकला धुआं, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए बाहर

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडिगो की एक फ्लाइट में रनवे की ओर बढ़ते समय धुआं निकलता देखा गया। सुरक्षा को देखते हुए विमान को तुरंत रोककर उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 बेंगलुरु से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाली थी और टैक्सीवे से रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को गंभीर मानते हुए एयरपोर्ट पर मौजूद टीमों ने तुरंत कार्रवाई की।
घटना के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से विमान से निकालकर टर्मिनल पर पहुंचाया गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और धुआं निकलने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और टर्मिनल पर उनकी देखभाल की जा रही है।
यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है। इस दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही जलपान उपलब्ध कराया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.