नीलगाय बचाने के चक्कर में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

गोहाना: बनवासा गांव के पास गुरुवार दोपहर हरियाणा रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा तभी हुआ जब बस के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई और चालक ने उसे बचाने की कोशिश की। इसके चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।
बस में सवार करीब 30 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, केवल कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और उन्हें गोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बस के ड्राइवर मदन और कंडक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वे दोपहर ढाई बजे गोहाना से जुलाना के लिए बस लेकर निकले थे। बनवासा से आगे छपरा मोड़ के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बस पलट गई।
डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश यात्रियों की चोटें मामूली हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। कुछ यात्रियों को दूसरी बस में बिठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.