CBI का बड़ा एक्शन: शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड का शार्प शूटर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल में हुए चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने मामले में वांछित शार्प शूटर राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया, जब वह हरिद्वार से लौटकर अपने परिवार के साथ वापस जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे, जिनकी उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है।
जांच के दौरान बलिया जिले के रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह का नाम सामने आया था। इसके बाद सीबीआई टीम ने मुजफ्फरनगर में पहले से निगरानी शुरू कर दी थी। सोमवार तड़के छपार क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास सीबीआई ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने आरोपी से लंबी पूछताछ की, जिसमें मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया है।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों और संभावित साजिशकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले में नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.