चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लैंडिंग से पहले बाएं इंजन में आई खराबी

HIGHLIGHTS
- लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को खराबी का पता चला
- एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तत्काल दी गई सूचना
- सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया
चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार रात इंजन में खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बताया गया कि विमान के उतरने से ठीक पहले उसके बाएं इंजन में खराबी सामने आई।
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में 224 लोग सवार थे। विमान ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की।
लैंडिंग से पहले सामने आई इंजन की खराबी
फ्लाइट के रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचने की उम्मीद थी। लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को विमान के बाएं इंजन में खराबी का पता चला। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्काल इमरजेंसी रिस्पॉन्स उपाय शुरू किए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.