जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, स्टूडेंट यूनियन चुनाव की मांग पर प्रदर्शन

HIGHLIGHTS
- AISA ने प्रशासन पर बातचीत के दौरान छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया।
- संगठन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों और प्रदर्शन स्थल को निशाना बनाए जाने का दावा किया।
- घटना के बाद यूनिवर्सिटी की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में कर दी गईं।
नई दिल्ली। दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प हो गई।
कैंपस में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सुरक्षा गार्डों से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
AISA ने लगाए आरोप
छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प के बाद कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गईं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान ही जामिया प्रशासन ने छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया।
AISA का कहना है कि भूख हड़ताल कर रहे छात्रों और प्रदर्शन स्थल को निशाना बनाया जा रहा है। संगठन के मुताबिक, इससे जामिया प्रशासन का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.