सीएम योगी का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- 2017 से पहले यूपी में था ‘रूल ऑफ माफिया’

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
- उन्होंने प्रयागराज के एक माफिया का नाम लिए बिना पुराने दौर की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी की।
- सीएम योगी ने कहा कि माफिया के काफिले को प्राथमिकता से रास्ता दिया जाता था।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में माफिया राज का मुद्दा उठाते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब वहां एक माफिया पर कोई कानून लागू नहीं होता था। उसके लिए मुख्यमंत्री, राज्यपाल और न्यायाधीश तक के कोई मायने नहीं थे।
सीएम योगी ने कहा कि माफिया का काफिला निकलने पर पहले उसे रास्ता दिया जाता था। वह जिस जमीन पर पैर रख देता था, वह उसकी हो जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 के पहले यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ था, लेकिन हमने कानून की किताब से उसे निकालकर ‘रूल ऑफ लॉ’ को ईमानदारी से लागू किया।”
दीक्षांत समारोह में न्यायपालिका की प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस विक्रम नाथ, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी शामिल हुए।
समारोह में जस्टिस विक्रम नाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बिना पढ़े भाषण देने के लिए कहा था, जबकि कुलपति ने लिखित भाषण पढ़ने का आग्रह किया है।
जस्टिस विक्रम नाथ बोले- अगली बार बिना कागज देखे दूंगा भाषण
जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, “इस बार मैं कुलपति की बात मान लेता हूं। अगली बार जब आऊंगा तो मुख्यमंत्री जी की बात मानकर बिना कागज देखे भाषण दूंगा।”
उनकी इस टिप्पणी से दीक्षांत समारोह के औपचारिक माहौल में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.