मुजफ्फरनगर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, मेरठ के चार आरोपी गिरफ्तार, 25.7 किलो गांजा बरामद

HIGHLIGHTS
- गिरफ्तार सभी आरोपी मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली के निवासी हैं।
- पुलिस ने चार बैगों से 25 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
- बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार 500 रुपये है।
मुजफ्फरनगर। त्योहारों के दौरान गांजे की बढ़ती मांग को देखते हुए मोटा मुनाफा कमाने के इरादे से तस्करी करने निकले मेरठ के चार आरोपियों को खालापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 85 हजार 500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी मिले हैं।
पुलिस को देखकर लौटने लगे चारों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को उपनिरीक्षक असगर अली अपनी टीम के साथ इलाके में चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ रोड से गरहाबाग की तरफ जाने वाले रास्ते पर शारदेन स्कूल के पीछे स्थित गली में चार संदिग्ध बैग लेकर आते नजर आए।
पुलिस को सामने देखकर चारों ने वापस मुड़ने की कोशिश की और तेजी से वहां से जाने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया।
चार बैगों से बरामद हुआ 25.7 किलो गांजा
सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालिब पुत्र अनवर, अनवर पुत्र हकीमुद्दीन, इरशान पुत्र इरफान और शहजाद पुत्र इलियास के रूप में हुई है। चारों आरोपी मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली के रहने वाले हैं।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद चार बैगों से कुल 25 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
उत्तराखंड के हरीश से खरीदकर लाए थे गांजा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा उत्तराखंड के रहने वाले हरीश से खरीदा था। आरोपियों ने बताया कि त्योहारों के समय गांजे की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी बिक्री में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद थी। इसी मुनाफे के लालच में वे गांजे की खेप लेकर जा रहे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.