सीएम योगी जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा: मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर: प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें मुजफ्फरनगर आने का निमंत्रण दिया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द ही जिले का दौरा करने पर सहमति जताई।
कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरनगर में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। इस मेले के जरिए जिले के हजारों युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी पहल पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे में मोरना शुगर मिल के विस्तार समेत कई अहम विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। इस योजना से क्षेत्र के गन्ना किसानों को लाभ मिलने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। उनका यह दौरा जिले के विकास, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.