तृषा कृष्णन पर AIADMK नेता की विवादित टिप्पणी, विजय पर निशाना साधने के दौरान बढ़ा विवाद

HIGHLIGHTS
- AIADMK नेता आरबी उदयकुमार ने थूथुकुडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- बयान के बाद तृषा फैंस एसोसिएशन ने नाराजगी जताई।
- मदुरै में कई जगह पोस्टर लगाकर बयान की निंदा की गई।
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आपत्तिजनक बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख और मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधने के दौरान राजनीतिक दल अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी बार-बार ले रहे हैं।
डीएमके नेता के बाद अब AIADMK के एक नेता की तृषा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
AIADMK नेता ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
AIADMK के वरिष्ठ नेता आर.बी. उदयकुमार ने थूथुकुडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तृषा कृष्णन को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु इस बात का इंतजार कर रहा है कि विजय की चहेती तृषा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
उदयकुमार उस दौरान कावेरी जल विवाद को लेकर राज्य सरकार की कथित विफलता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सरकारी समितियों में शामिल किए जाने की आलोचना कर रहे थे।
तृषा के प्रशंसकों में नाराजगी
उदयकुमार की टिप्पणी सामने आने के बाद तृषा के प्रशंसकों में नाराजगी देखने को मिली। तृषा फैंस एसोसिएशन ने मदुरै में कई जगह पोस्टर लगाकर उनके बयान की कड़ी निंदा की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
पहले भी तृषा को लेकर हुआ विवाद
तृषा कृष्णन को लेकर विवादित टिप्पणी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक रैली के दौरान डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर भी तृषा को लेकर डबल मीनिंग टिप्पणी करने का आरोप लगा था।
इस मामले के बाद TVK की महिला विंग ने तंजावुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उदयनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। हालांकि, डीएमके की ओर से कहा गया था कि उदयनिधि के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
बीजेपी नेता भी कर चुके हैं टिप्पणी
इससे पहले बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने भी विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.