चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को लिखे अलग-अलग पत्र

HIGHLIGHTS
- RTI दस्तावेजों से आयोग के भीतर मतभेदों का खुलासा।
- 29 जुलाई 2026 को कैबिनेट सचिव को भेजे गए अलग-अलग पत्र।
- मनीष गर्ग के आदेश पर दोनों आयुक्तों ने जताई आपत्ति।
नई दिल्ली। सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत प्राप्त दस्तावेजों से सामने आया है कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में मतभेद बढ़ने के बीच दो चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने 29 जुलाई, 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र भेजे थे।
इन पत्रों में दोनों आयुक्तों ने आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कामकाज पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।
कैबिनेट सचिव को भेजे गए ये पत्र वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग और उनके द्वारा जारी उस आदेश से जुड़े थे, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कार्यों के बंटवारे में बदलाव किया गया था। दोनों चुनाव आयुक्तों का आरोप था कि ये बदलाव आयोग या संबंधित अधिकारियों के साथ पहले से कोई चर्चा किए बिना किए गए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.