सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग, कोर्ट का आदेश सुरक्षित

HIGHLIGHTS
- दोनों नेताओं को बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
- दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की है।
- इससे पहले सोमवार को दोनों की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी।
नई दिल्ली। दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दोनों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
इससे पहले, दो दिन पूर्व सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। सोमवार को दोनों को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो दिन और जेल में रखने का आदेश दिया।
जंतर-मंतर पर प्रवेश के आरोप में हुई गिरफ्तारी
दोनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में हिरासत में हैं। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद उन्होंने बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में प्रवेश किया था। वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए।
इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। 13 अक्टूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की है, जिस पर अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.