दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक की हत्या मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

HIGHLIGHTS
- चोंगथम विक्रम सिंह की 6 सितंबर 2026 को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
- मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी इलाके का है।
- दिल्ली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया।
दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके किलोकरी में मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है।
संगीत शिक्षक की 6 सितंबर 2026 को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि तेज आवाज कम करने के लिए कहने पर ढाबे के कर्मचारियों और डिलीवरी एजेंटों ने उनके तीसरी मंजिल पर स्थित घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी।
पुलिस ने इस मामले में भारत, दीपांशु, रमजान, मन्नू, मोहन सिंह, विजय कुमार और प्रमोद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई थी।
आरोपियों पर हत्या, पांच या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा हत्या, आपराधिक साजिश और अपराध करने के इरादे से घर में घुसने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.