दिल्ली: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF कांस्टेबल ने खींचकर बचाया

HIGHLIGHTS
- 19566 नंबर की ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही थी।
- एक यात्री स्लीपर कोच से गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
- कांस्टेबल मनोज कुमार प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक ड्यूटी पर तैनात थे।
नई दिल्ली। दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की सतर्कता और तुरंत की गई कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। घटना रविवार की है, जब 19566 नंबर की ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन के स्लीपर कोच से गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
दिल्ली सराय रोहिल्ला आरपीएफ पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार की ड्यूटी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक थी। ड्यूटी के दौरान उन्होंने देखा कि ट्रेन के गुजरने के समय एक यात्री अचानक कोच से नीचे गिर गया और चलती ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
स्थिति को देखते हुए मनोज कुमार तुरंत यात्री की ओर दौड़े। उन्होंने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह से बाहर खींच लिया और उसे सुरक्षित बचा लिया। इससे यात्री की जान बच गई।
आरपीएफ के मुताबिक, जवान की सतर्कता, साहस और तत्काल कार्रवाई सराहनीय रही। आरपीएफ ने इस घटना को 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत यात्री की जान बचाने की सराहनीय कार्रवाई बताया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.