15 अगस्त पर दिल्ली में बदलेगा DTC बसों का रूट, लाल किले के आसपास कई रास्तों पर प्रतिबंध

HIGHLIGHTS
- स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 15 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित रहेगा।
- डीटीसी की कई बसों को निर्धारित रूट के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।
- पूर्वी दिल्ली, नोएडा, मथुरा रोड और विकास मार्ग से आने वाली बसों के लिए अलग रूट तय किए गए हैं।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए 15 अगस्त को दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की कई बसों के मार्ग बदले गए हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक या समारोह समाप्त होने तक निर्धारित मार्गों पर बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
लाल किले और आसपास के इलाकों में लोथियन रोड, यमुना बाजार रोड, सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, रिंग रोड, विकास मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग और अशोक रोड समेत कई प्रमुख रास्ते प्रभावित रहेंगे। इन मार्गों पर चलने वाली बसों को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा।
कई बसों का परिचालन आइएसबीटी कश्मीरी गेट, सराय काले खां, मोरी गेट, शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आरएमएल अस्पताल जैसे स्थानों पर अस्थायी रूप से समाप्त किया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली, नोएडा, मथुरा रोड, धौला कुआं, पंचकुइयां रोड और विकास मार्ग से आने वाली बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.