सफीदों में फैक्टरी में आग लगने से पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत

सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार को भयंकर आग लग गई। इस हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय फैक्टरी में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूरों का कहना है कि कंपनी के बाहर ताले लगे होने के कारण वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पानीपत और जींद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जींद नागरिक अस्पताल में भर्ती किए गए घायलों में सफीदों निवासी रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान और पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर शामिल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। इसके अलावा, कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह, कमलेश (54) पत्नी रमेश और बिमला (60) पत्नी सत कुमार को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।
भाट कॉलोनी स्थित फैक्टरी से बाहर निकाले गए कुल 16 महिलाएं और 2 पुरुषों में से पांच महिलाओं की मौत हो गई। जिनकी पहचान इस प्रकार है:
-
पूजा, वार्ड नंबर 13, सफीदों
-
उषा, पत्नी जगदीश, आदर्श कॉलोनी, सफीदों
-
पिंकी, पत्नी बाबू, सिंघपुरा
-
गुड्डी, सफीदों
-
एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई
मृतक परिवारों ने हादसे के बाद सफीदों में सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इस पर जिला कलेक्टर और एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.