दादरी गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

HIGHLIGHTS
- आरोपी अमरजीत उर्फ पंकज के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विदेशी जिगाना ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की
- आरोपी के पास से 31 जिंदा और चार खाली कारतूस मिले
दादरी। दादरी पुलिस ने 6 अगस्त को दादरी शहर में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमरजीत उर्फ पंकज निवासी साहुवास को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक विदेशी जिगाना ऑटोमैटिक पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस, चार खाली कारतूस, दो मैगजीन और बिना नंबर की सफेद बोलेरो बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव गोपालवास की बणी स्थित श्मशान घाट के पास हथियारों के साथ मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी बोलेरो लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने वाहन छोड़ दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 6 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। थाना बाढ़ड़ा में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.