पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर से हटाई गई अतिरिक्त सुरक्षा, बैरिकेड्स-बोलार्ड भी हटे

HIGHLIGHTS
- हाई कमीशन के बाहर का बाहरी सुरक्षा घेरा हटाया गया
- ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटाए गए
- कार्रवाई का वीडियो सामने आने की बात कही गई है
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान से जुड़े एक केंद्र पर सख्त कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगाया गया सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला लिया है। हाई कमीशन के बाहर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिसर के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। इससे पहले डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा को देखते हुए यहां घेरा बनाया गया था।
भारत ने क्यों हटाया सुरक्षा घेरा?
पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाने की कार्रवाई क्यों की गई, इसको लेकर भारत सरकार, दिल्ली पुलिस या किसी अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। पड़ोसी देश के नेता और सैन्य अधिकारी अक्सर अपने बयानों से दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव को और बढ़ाते रहे हैं।
पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को क्यों किया तलब?
पाकिस्तान की ओर से हालिया कार्रवाई अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे के बाद सामने आई है। वैश्विक मंच पर बेनकाब होने की बौखलाहट और पाकिस्तान की हरकतों से जुड़ी इस घटना के अनुसार, गोर की टिप्पणी से नाराज पाकिस्तान ने अपने देश में अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.