आज का राशिफल: 26 दिसंबर, 2025

राशिफल निकालते समय पंचांग और ग्रहों की चाल का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में प्रत्येक राशि (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के लिए आज के दिन की संभावनाओं, स्वास्थ्य, परिवार, व्यापार, नौकरी, रिश्तों और शुभ-अशुभ घटनाओं का विवरण दिया जाता है। इसे पढ़कर आप अपने दिन की योजनाओं और निर्णयों को सही दिशा में ले जा सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल
आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगाने से मन को सुकून मिलेगा। भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी फैसले में सतर्क रहें। घूमते समय नई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
आज आप अपने काम में अनुशासित और केंद्रित रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घुमने-फिरने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसायिक परेशानियों का समाधान मिलकर करने पर सफल रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी निर्णय से माहौल खुशनुमा होगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: पीला
आज अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको समस्याओं से निकालने में मदद करेगा। नया वाहन खरीदने का विचार लाभदायक रहेगा। किसी को धन उधार देने से बचें। राजनीतिक या सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद
आज दिन मिश्रित परिणाम देगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से परेशानी हो सकती है।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: ग्रे
आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। बेवजह वाद-विवाद से बचें। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। जिम्मेदारी भरे काम में जूनियर सहयोग करेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर शिक्षक या गुरु से चर्चा होगी। शौक़ीन वस्तुओं पर खर्चा बढ़ सकता है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: लाल
आज सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनुभवों का लाभ उठाने का दिन है। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। अपने भीतर की कमियों पर ध्यान दें और वाणी में संयम रखें। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए योजनाएं बन सकती हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: पीला
आज स्वास्थ्य का ध्यान आवश्यक है। वरिष्ठ सदस्य सहयोग करेंगे। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। घर में नवीनीकरण का काम शुरू हो सकता है। आय में सुधार होगा। माता से जरूरी मामलों पर चर्चा होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: ग्रे
आज रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। कार्यों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। साथी की समस्याओं में मदद करेंगे। घर में पूजा-पाठ या आयोजन से परिवार व्यस्त रहेगा। व्यवसाय में डूबा धन लौटने की संभावना है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: गोल्डन
आज धार्मिक और सामाजिक कामों में रुचि रहेगी। संतान के परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने में सावधानी रखें। परिवारिक मामलों का सामूहिक समाधान लाभकारी रहेगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: बैंगनी
आज विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। सोच-समझकर निर्णय लें। पैतृक संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। नए प्रयोग सफल रह सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: लाल
आज जोखिम भरे काम से दूर रहें। भाग्य आपका साथ देगा। व्यवसायिक आय में वृद्धि होगी। सहयोगियों से अनावश्यक झगड़े से बचें। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में किसी धोखे से सतर्क रहें।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: गुलाबी
आज सोच-समझकर कदम उठाएं। संतान के करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में जोखिम वाले फैसलों से बचें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताकर आनंद प्राप्त करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.