आजम खां की रिहाई के तुरंत बाद गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, बताया अत्याचार की पराकाष्ठा

HIGHLIGHTS
- संजय सिंह रविवार को निजी कार्यक्रमों में शामिल होने अपने गृह जनपद पहुंचे।
- उन्होंने आजम खां को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाए।
- ईडी की कार्रवाई में जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं होने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आजम खां की जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी किए जाने को अत्याचार की पराकाष्ठा बताया है। रविवार को अपने गृह जनपद पहुंचे संजय सिंह ने निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अब कानून और अदालतों के आदेशों का कोई मतलब नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि आजम खां को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजय सिंह के मुताबिक, ईडी की गिरफ्तारी से पहले सम्मन जारी करने, पूछताछ करने और कारण बताने जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन इस मामले में उसका पालन नहीं किया गया।
अमित शाह के बयान पर अवधी में दिया जवाब
अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर संजय सिंह ने अवधी में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अवध रावण की लंका नहीं है। अंगद ने अपना पैर रावण की लंका में जमाया था, इसलिए भाजपा के लोगों को वहीं जाकर पैर जमाना चाहिए।
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर दी सफाई
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी अपनी लड़ाई सड़क और संसद में लड़ रही है।
ज्ञानेश कुमार पर लगाए वोट चोरी के आरोप
संजय सिंह ने ज्ञानेश कुमार पर 13.37 करोड़ वोटों की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या घुसपैठियों के आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.