आज का राशिफल: 10 जनवरी, 2026

आज 10 जनवरी, शनिवार है। आज चंद्रमा का राशि परिवर्तन होगा। बुध की राशि कन्या से निकलकर चंद्रमा शुक्र की स्वामित्व वाली राशि तुला में प्रवेश करेंगे। साथ ही चंद्रमा हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र में संचार करेंगे। ग्रहों की इस चाल से आज गजकेसरी योग का निर्माण होगा, वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग भी प्रभावी रहेगा। इन शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल।
दैनिक राशिफल की गणना ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों की चाल और पंचांग के आधार पर की जाती है। इसमें करियर, व्यापार, धन, परिवार, स्वास्थ्य और दिनभर की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। राशिफल पढ़कर आप दिन की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
मेष राशि
आज करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे, हालांकि विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। पुराने कर्ज से कुछ राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि लापरवाही से खर्च बढ़ सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि
भाग्य आज आपका साथ देगा। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा ला सकते हैं। काम के दबाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। जल्दबाजी से फैसले लेने से बचें।
मिथुन राशि
आज कुछ नया और खास करने का अवसर मिलेगा। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन काम का बोझ आपको थका सकता है। संतान को नौकरी से जुड़े काम में बाहर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक मामलों में बोलने से बचें।
कर्क राशि
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। पारिवारिक व्यवसाय में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। यात्रा की योजना बने तो सामान की सुरक्षा स्वयं करें। दूर रह रहे किसी परिजन से अच्छी खबर मिल सकती है। रहन-सहन पर खर्च बढ़ेगा।
सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर राजनीति से सतर्क रहें। ईमानदारी से काम करने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा से पहले माता-पिता की सलाह लें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन संतुलित बना रहेगा।
कन्या राशि
आज कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों के साथ जरूरी बातचीत होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें।
तुला राशि
आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। मानसिक उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। जिम्मेदारी मिलने पर पूरी गंभीरता दिखाएं। किसी से वादा करने से पहले सोच-विचार करें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कुछ लोगों से दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि
दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। खान-पान का आनंद लेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ऊर्जा का सही उपयोग करें।
धनु राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी होगा। परिवार में बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा। आंखों की सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि
प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए प्रयास सफल रहेंगे। तरक्की में आ रही रुकावटें दूर होंगी। माता की सेहत पर ध्यान दें। किसी के बहकावे में आकर जोखिम न लें। सरकारी कार्यों में दौड़-भाग बनी रह सकती है।
कुंभ राशि
दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। नई जिम्मेदारी मिलने से दबाव बढ़ सकता है। संतान के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई मांगलिक कार्यक्रम तय हो सकता है। लंबे समय से अटकी डील फाइनल होने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और संपत्ति लाभ के योग हैं।
मीन राशि
धार्मिक और सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता से कामकाज को लेकर सलाह ले सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मन असमंजस में रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक मामलों का समाधान करेंगे। नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। छात्रों का मानसिक दबाव कम होगा और लंबित काम पूरे हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.