शरद पवार सीने में दर्द और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

HIGHLIGHTS
- सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की।
- रूबी हॉल क्लिनिक में शरद पवार के मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के अध्यक्ष शरद पवार को सीने में दर्द (प्ल्यूरिटिक पेन) और खांसी की शिकायत के बाद पुणे स्थित रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
सांस लेते समय सीने में दर्द होने के बाद उन्हें सामान्य स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरों की निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी जानकारी उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने दी।
सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि खांसी की परेशानी के चलते शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं। उन्होंने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।
रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने बताया कि शरद पवार की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन?
प्ल्यूरिटिक पेन छाती में होने वाला ऐसा दर्द है, जो आमतौर पर सांस लेने, खांसने या छींकने के दौरान बढ़ जाता है। यह दर्द फेफड़ों के बाहर मौजूद झिल्ली में होता है।
फेफड़ों के चारों ओर दो पतली झिल्लियां होती हैं, जिन्हें प्ल्यूरा कहा जाता है। इन दोनों झिल्लियों के बीच थोड़ी मात्रा में चिकना तरल पदार्थ मौजूद रहता है। इसकी मदद से सांस लेते समय फेफड़े आसानी से फैलते और सिकुड़ते हैं।
जब इन झिल्लियों में सूजन या संक्रमण हो जाता है अथवा इनके बीच तरल पदार्थ जमा हो जाता है, तो सांस लेने में परेशानी हो सकती है। खांसने या छींकने के दौरान दोनों झिल्लियों के आपस में रगड़ने से सीने में दर्द महसूस होता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.