आज का राशिफल: 21 सितंबर, 2025

पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर तैयार दैनिक राशिफल में नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, लेन-देन, पारिवारिक संबंध और दिनभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का आकलन किया जाता है। इस भविष्यफल से आप दिन की बेहतर योजना बना सकते हैं और संभावित अवसरों व चुनौतियों के लिए तैयार रह सकते हैं। आइए जानते हैं, आज 12 राशियों का हाल—
मेष (Aries)
शुभ रंग: लाल | स्वामी: मंगल
आज लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। मित्र से विवाद की आशंका है। किसी पुरानी गलती पर पछतावा होगा। बड़े सौदे अधर में लटक सकते हैं। पार्टनरशिप में सतर्क रहें।
वृषभ (Taurus)
शुभ रंग: हरा | स्वामी: शुक्र
आज का दिन आवश्यकताओं की पूर्ति में बीतेगा। कोई बड़ा लक्ष्य तय करना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन (Gemini)
शुभ रंग: सफेद | स्वामी: बुध
राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता और प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कर्क (Cancer)
शुभ रंग: आसमानी | स्वामी: चंद्र
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। शौक और आराम पर खर्च करेंगे। आलस्य से बचें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।
सिंह (Leo)
शुभ रंग: ग्रे | स्वामी: सूर्य
आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना होगा। कारोबार में लाभ होगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। निवेश सोच-समझकर करें।
कन्या (Virgo)
शुभ रंग: हरा | स्वामी: बुध
कार्यक्षेत्र में सहयोगी से मतभेद हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान से खुशी मिलेगी।
तुला (Libra)
शुभ रंग: पीला | स्वामी: शुक्र
आज जिम्मेदारी से काम करें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। धन की स्थिति सुधरेगी। निवेश में विशेषज्ञ की राय लेना फायदेमंद होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
शुभ रंग: गुलाबी | स्वामी: मंगल
तर्क-वितर्क से बचें। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में प्रगति होगी। संतान की शिक्षा पर खर्च संभव है।
धनु (Sagittarius)
शुभ रंग: ग्रे | स्वामी: गुरु
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
मकर (Capricorn)
शुभ रंग: लाल | स्वामी: शनि
नौकरी में संबंध बेहतर होंगे। नई जान-पहचान बढ़ेगी। पारिवारिक एकजुटता से माहौल अच्छा रहेगा। अचानक यात्रा संभव है। पुरानी गलती से सबक लें।
कुंभ (Aquarius)
शुभ रंग: गोल्डन | स्वामी: शनि
मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बॉस से खुलकर बातचीत करें। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।
मीन (Pisces)
शुभ रंग: आसमानी | स्वामी: बृहस्पति
आज आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। कई काम एक साथ आने से व्यस्त रहेंगे। कानूनी मामले में जीत संभव है। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.