भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: गोयल संसद में देंगे जानकारी

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मुंबई से दिल्ली लौट रहे हैं, जहां उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाओं में हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को संसद में गोयल इस समझौते पर जानकारी साझा कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को हुई टेलीफोन बातचीत के बाद यह समझौता हुआ। इसके तहत अमेरिकी सरकार ने भारत से आने वाले उत्पादों पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर कम शुल्क लागू होने से देश के उद्योगों और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को इस उपलब्धि के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से धन्यवाद भी दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.