इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले बिजली गुल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। राजधानी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट में उड़ान से ठीक पहले अचानक पूरी बिजली सप्लाई ठप हो गई। टरमैक पर खड़े विमान में ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) फेल होने के कारण केबिन की लाइटें और एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद पड़ गए, जिससे यात्रियों को भारी उमस और घुटन का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि यह घटना रात करीब 8:50 बजे हुई और लगभग 25 मिनट तक यात्रियों को असहज स्थिति में रहना पड़ा। केबिन के भीतर बढ़ती गर्मी और घुटन के चलते यात्री परेशान दिखे और कई लोगों ने हाथ में मौजूद कागज, अखबार और अन्य चीजों से हवा करके राहत पाने की कोशिश की।
इस पूरी घटना का एक वीडियो किसी यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइन की व्यवस्था और ग्राउंड हैंडलिंग पर सवाल उठने लगे हैं।
एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विमान को जमीन पर बिजली सप्लाई करने वाली GPU यूनिट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। आमतौर पर जब विमान के इंजन बंद रहते हैं, तो केबिन लाइट, एसी और अन्य आवश्यक सिस्टम इसी यूनिट के जरिए संचालित होते हैं। इसके फेल होते ही पूरा विमान बिना बिजली के रह गया।
सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिसके बाद केबिन में लाइट और एयर कंडीशनिंग फिर से शुरू हो सके। राहत मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली और इसके बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
इस तकनीकी खराबी का असर उड़ान के शेड्यूल पर भी पड़ा। फ्लाइट संख्या 6E657, जिसे रात 8:40 बजे रवाना होना था, इस घटना के कारण देरी से प्रभावित हुई और अंततः रात 10:00 बजे दिल्ली के लिए टेकऑफ कर सकी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.