J&K: राजोरी के नौशेरा में LoC के पास संदिग्ध हलचल, जवानों ने की फायरिंग; इलाके में बढ़ाई गई चौकसी

HIGHLIGHTS
- संदिग्ध व्यक्ति के पास बैकपैक होने की बात सामने आई
- गतिविधि फेंस और एलओसी के बीच देखे जाने की सूचना
- संदिग्ध की ओर से दो राउंड फायर किए जाने की जानकारी
जम्मू और कश्मीर: राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद वीरवार देर शाम फायरिंग की घटना सामने आई। सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 8:30 से 9 बजे के बीच एलओसी के स्टे इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई दी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध के पास बैकपैक था और उसकी गतिविधि फेंस तथा एलओसी के बीच देखी गई।
संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही भारतीय जवानों ने फायरिंग की। इसके जवाब में संदिग्ध व्यक्ति की ओर से भी दो राउंड फायर किए जाने की सूचना है। घटना के बाद आसपास की फेंस पोस्ट पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना का स्थान भारतीय क्षेत्र में फेंस से करीब दो किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।
राजोरी के नौशेरा सेक्टर में इससे पहले भी एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.