पेपर लीक मामलों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, क्राइम ब्रांच के तहत बनी नई STF

HIGHLIGHTS
- दिल्ली पुलिस ने पेपर लीक और परीक्षा धांधली की जांच के लिए नई STF बनाई।
- STF सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई करेगी।
- UPSC, SSC, रेलवे, IBPS और NTA से जुड़े मामलों की जांच होगी।
नई दिल्ली। देश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और धांधली के मामलों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तहत एक नई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है। इस एसटीएफ को विशेष रूप से परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
नए कानून के तहत होगी कार्रवाई
नई गठित एसटीएफ हाल ही में लागू किए गए 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' के तहत पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच करेगी।
इन प्रमुख परीक्षाओं के मामलों की करेगी जांच
एसटीएफ के दायरे में देश की प्रमुख परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों से जुड़े मामले शामिल होंगे। इनमें शामिल हैं-
- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
- अन्य सभी अधिसूचित सरकारी प्राधिकरण
त्वरित न्याय पर रहेगा फोकस
पेपर लीक करने वाले गिरोहों का खुलासा करने के साथ ही एसटीएफ का एक प्रमुख काम अभियोजन एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाना भी होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे मामलों की अदालतों में जल्द सुनवाई हो और दोषियों को शीघ्र सख्त सजा मिल सके।
इस पहल को छात्रों के हितों की सुरक्षा और देश की भर्ती व प्रवेश परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.