हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ यात्रियों की मौत

HIGHLIGHTS
- सभी मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले थे और कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे थे।
- सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
- गंगा के तेज बहाव में बहे दो अन्य युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया।
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगनहर में तलाश के बाद बरामद हुए शव
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चार युवकों के गंगनहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।
गोताखोरों ने गंगनहर में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान चारों युवकों को बाहर निकाला गया और उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चंडीगढ़ के रहने वाले थे चारों कांवड़ यात्री
मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह (16), नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश, निवासी सेक्टर-16/30, चंडीगढ़ और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति, निवासी सेक्टर-26, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, चारों युवक कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आए थे।
जल पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया अभियान
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस की टीम में अभियान प्रभारी एएसआई अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह रावत, हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह, गोताखोर जानू पाल, मनोज बहुखंडी, चिराग अरोड़ा और वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे।
तेज बहाव में बहे दो युवकों को बचाया
वहीं, दूसरी ओर गंगा के तेज बहाव में बहे दो युवकों को एसडीआरएफ के जवानों ने बचा लिया। ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.