मथुरा: स्कूल बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में किया हंगामा

HIGHLIGHTS
- देहरादून पुलिस ने फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन को गिरफ्तार किया।
- आरोपी पर गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर एक युवती से करीब 4.5 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
- पुलिस ने आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं, मामले की जांच जारी है।
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव राल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और परिसर में तोड़फोड़ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, पेलखू गांव निवासी नितिन (पुत्र गंगदेव) राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह वह स्कूल बस से कॉलेज पहुंचा था। आरोप है कि बस चालक नशे की हालत में था और छात्र के पूरी तरह नीचे उतरने से पहले ही उसने बस चला दी। इसी दौरान छात्र बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग कॉलेज परिसर पहुंच गए और उन्होंने मुख्य गेट, खिड़कियों के शीशों समेत कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार बस चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.