मेरठ: धनपुरा गांव में करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

HIGHLIGHTS
- मेरठ: धनपुरा गांव (परीक्षितगढ़) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय दीपक उर्फ बंटी की करंट लगने से मौत हो गई।
- वह अपने खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था, तभी बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गया।
- हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।
- जानकारी के अनुसार, किसान ब्रह्मपाल सिंह का बेटा दीपक शाम करीब साढ़े चार बजे खेत में सिंचाई कार्य कर रहा था।
- वह प्लास्टिक पाइप से पानी चला रहा था और काम पूरा करने के बाद पाइप समेट रहा था।
- इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही पुरानी और जर्जर…
मेरठ: धनपुरा गांव (परीक्षितगढ़) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय दीपक उर्फ बंटी की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था, तभी बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, किसान ब्रह्मपाल सिंह का बेटा दीपक शाम करीब साढ़े चार बजे खेत में सिंचाई कार्य कर रहा था। वह प्लास्टिक पाइप से पानी चला रहा था और काम पूरा करने के बाद पाइप समेट रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही पुरानी और जर्जर एलटी लाइन का एक टूटा हुआ तार जमीन पर पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। जैसे ही दीपक उसका संपर्क में आया, वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में जैसे ही मौत की खबर पहुंची, कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
शव गांव पहुंचते ही फूटा गुस्सा
बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब दीपक का शव गांव लाया गया, तो ग्रामीणों और परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
इस दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ सुनील श्रीवास्तव, जेई अमित त्रिपाठी और नायाब तहसीलदार रितेश सैनी के साथ ग्रामीणों की बहस भी हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और ट्यूबवेल कनेक्शन देने की मांग रखी।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
करीब दो घंटे की बातचीत और आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। अधिकारियों द्वारा मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मामले में पिता ब्रह्मपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर बिजली लाइनों को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
परिवार में मातम
दीपक अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही पिता के साथ खेती में भी हाथ बंटाता था। उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.