मेरठ: शिवपुरम में छात्र ने नशे की लत के कारण फंदा लगाकर की आत्महत्या

मेरठ: टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम में 35 वर्षीय छात्र बिजेंद्र ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में बिजेंद्र ने अपनी नशे की लत को मौत का मुख्य कारण बताया।
मवाना के गांव सठला के निवासी बिजेंद्र शिवपुरम में प्रदीप के मकान में किराए पर रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसने पंखे से फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र किए।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में बिजेंद्र ने लिखा है कि वह नशे का आदी था और नशे के इंजेक्शन के कारण पढ़ाई में पिछड़ रहा था। साथ ही, उसने बताया कि पैसे की तंगी भी थी और उसने इस परेशानी में अपनी बहन से मदद मांगी थी। सुसाइड नोट में उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.