अलंकार अग्निहोत्री का ऐलान, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की।
- भाजपा पर सामान्य वर्ग के वोट बैंक के दम पर सत्ता में आने का आरोप लगाया।
पीलीभीत। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक और निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि देश में कई आयोगों का गठन किया गया, लेकिन राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग क्यों नहीं बनाया गया? उन्होंने यूजीसी को बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने वाला बताया। साथ ही कहा कि लगातार काले कानून बनाए जा रहे हैं और अब हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहने का समय नहीं है। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा भी की।
शनिवार को पीलीभीत के पूरनपुर स्थित एक बरातघर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सामान्य वर्ग के वोट बैंक के दम पर सत्ता में आई है। अब उसे सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में 97 हजार सरकारी स्कूल बंद करा दिए, ताकि लोग शिक्षित न हो सकें। इसी दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
अधिकारों के लिए संघर्ष करने की जरूरत
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्ववीर अवस्थी ने कहा कि अगर अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं किया जाएगा तो अधिकार नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है और हर बिरादरी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उनके मुताबिक, नफरत के माहौल के चलते ही यूजीसी को लाया गया है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।
सम्मेलन में संजय सिंह तोमर, संजय पांडेय, चेतन्य मिश्रा, संजय मिश्रा, अमिताभ अग्निहोत्री, देव शर्मा, मुकेश गुप्ता और रामऔतार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.