मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ हनुमतधाम में किया बजरंग बली का जयघोष

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित हनुमतधाम में श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के आयोजन में हनुमत जन्मोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 77 फीट ऊंची रामनाम मयी हनुमान प्रतिमा के चरणों में पुष्प और जल अर्पित कर विधिपूर्वक पूजन किया और मंत्रोच्चारण के बीच पुण्य कमाया।
समापन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर केशवानंद की उपस्थिति में महामंडलेश्वर गोपालदास, गीतानंद गिरी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विज्ञानंद और ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य भीमसेन गोयल, राजेंद्र प्रसाद सिंघल, कंवरसेन गोयल, सत्यप्रकाश रेशू, अरुण खंडेलवाल, आरके टंडन और हर्षचंद्र सेठ शामिल हुए। सभी ने गंगा जल, फल, लड्डू और धूप से हनुमान जी का चरणाभिषेक किया।
पूजन का कार्य कथा व्यास आचार्य सीताराम शास्त्री, शेखर शास्त्री, शांति राम और आचार्य विजय ने संपन्न कराया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आश्रम परिसर में उमड़ आई और हर ओर हनुमान चालीसा एवं आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों में दिव्य प्रसाद वितरित किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.