खेत में गंदा पानी छोड़ने का विरोध किया तो किसान-पुत्र पर हमला, वीडियो वायरल; 4 पर केस

HIGHLIGHTS
- सद्दाम हुसैन ने कुछ लोगों पर खेत में गंदा पानी छोड़ने का आरोप लगाया।
- विरोध करने पर विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।
- आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर पिता-पुत्र से भिड़ गए।
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के निर्धना गांव में खेत में गंदा पानी छोड़े जाने का विरोध करने पर किसान और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाराज लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
निर्धना गांव निवासी सद्दाम हुसैन का आरोप है कि कुछ लोग उनके निजी खेत में ग्राम सभा का गंदा पानी जबरन छोड़ रहे थे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सद्दाम हुसैन के मुताबिक, रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उन पर और उनके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद चरथावल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित सद्दाम हुसैन की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चरथावल के एसएचओ सत्यनारायण दहिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.