मुजफ्फरनगर में खेत में पानी को लेकर विवाद, चचेरे भाई ने फावड़े से की हत्या

HIGHLIGHTS
- जिले में सिंचाई को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक किसान की उसके ही चचेरे भाई ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
- खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहैड़ा की है।
- जानकारी के अनुसार 10 मई को लोकेश पुत्र निर्मल सिंह और उसके चचेरे भाई चरण सिंह पुत्र रघुवीर के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
- शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झग…
मुजफ्फरनगर। जिले में सिंचाई को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक किसान की उसके ही चचेरे भाई ने फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद
घटना ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहैड़ा की है। जानकारी के अनुसार 10 मई को लोकेश पुत्र निर्मल सिंह और उसके चचेरे भाई चरण सिंह पुत्र रघुवीर के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि गुस्से में आकर लोकेश ने खेत में पड़े फावड़े से चरण सिंह के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को गन्ने के खेत में छिपाया
वारदात के बाद आरोपी ने शव को पास के गन्ने के खेत में छिपा दिया। अगले दिन खेत मालिक महक सिंह ने अपने खेत में शव देखे जाने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ककरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक के पुत्र मनमोहन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच, साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी की पहचान की।
आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा बरामद
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह मोरना-जानसठ रोड पर एक बंद पड़े कोल्हू के पास से आरोपी लोकेश को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.