मुजफ्फरनगर: जौली गांव में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा में तैनात रहा भारी पुलिस बल

HIGHLIGHTS
- जुलूस मस्जिद कोट से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरा।
- मौलाना सगीर जोगीरामपुरी ने लोगों को संबोधित किया।
- मौलाना फ़हीम अख़्तर और अन्य ने नात ए पाक का पाठ किया।
मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लॉक के जौली गांव में बारावफात के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मस्जिद कोट से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरा। यहां मौलाना सगीर जोगीरामपुरी ने लोगों को संबोधित किया। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।
जुलूस के दौरान मौलाना सगीर जोगीरामपुरी ने नबी पाक की हदीस पढ़ी। वहीं, मौलाना फ़हीम अख़्तर, मौलाना फैजान रज़ा, नईम अख्तर और नाजिम साबरी ने नात ए पाक का पाठ किया। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए मोहल्ला कुरैशी पहुंचा।
मोहल्ला कुरैशी में प्रधान साजिद ने जुलूस का स्वागत किया। इसके बाद जुलूस बस स्टैंड पहुंचा, जहां एडवोकेट हसीन हैदर ने स्वागत कर नाश्ते की व्यवस्था की। जुलूस मोहल्ला जोहड़ से होकर वापस मस्जिद कोट पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
जुलूस से एक रात पहले पोस्टर लगाने को लेकर देवबंदी और बरेलवी समुदाय के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया था। इसी को देखते हुए जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी।
जुलूस ए मोहम्मदी में नसीम ठेकेदार, फिरोज़, इमरान, वसीम साबरी, नफीस अंसारी, आस मोहम्मद मलिक, नूर मोहम्मद अंसारी और शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.