मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर बदमाश, हथियार बरामद

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच एक और मुठभेड़ देखने को मिली।
- बुढाना कोतवाली क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।
- जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
- इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
- घायल आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र तरीकत निवासी सरूरपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई…
मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच एक और मुठभेड़ देखने को मिली। बुढाना कोतवाली क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र तरीकत निवासी सरूरपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।
सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बुढाना–बसी मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश शाहनवाज एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ लूट, चोरी, नकबजनी समेत करीब 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और हाल की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.