मुजफ्फरनगर: रोनी हरजीपुर में बच्चों के झगड़े से भड़की हिंसा, दो पक्षों में मारपीट

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद अचानक बड़ा हिंसक झगड़े में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल फुटेज में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे गांव की गलियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के मुताबिक, पूरा विवाद बच्चों की आपसी कहासुनी से शुरू हुआ था। शुरुआती झगड़ा धीरे-धीरे परिवारों तक पहुंचा और फिर दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि हिंसक टकराव हो गया।

चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि घटना बीते दिन की है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। शुरुआती कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.