मुजफ्फरनगर में प्रेमी के घर के बाहर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

HIGHLIGHTS
- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में मंगलवार दोपहर की घटना
- करीब 2 बजे युवती ने जहरीला पदार्थ खाया
- हालत बिगड़ने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
- उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवती ने अपने प्रेमी के घर के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और मंगलवार शाम को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रास्ते में युवक को रोका, घर पहुंचकर दरवाजे पर खाया जहर
बताया गया कि गांव का एक युवक अपने दोस्त के साथ जा रहा था। इसी दौरान युवती ने उसे रास्ते में रोक लिया और बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवक ने जब बात करने से मना किया तो युवती हंगामा करने लगी। इसके बाद युवक स्कूटी से अपने घर चला गया।
कुछ देर बाद युवती भी युवक के घर पहुंच गई और दरवाजा खटखटाने लगी। युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो युवती ने घर के पास रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
तीन महीने पहले युवक पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि युवती और युवक के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग था। करीब तीन महीने पहले युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, बाहर आने के बाद युवती फिर से युवक से बातचीत करने का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक इसके लिए तैयार नहीं था।
परिजनों ने नहीं दी लिखित तहरीर
थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि युवती के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पहले युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था और वह जमानत पर था। इस घटना को लेकर परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
“युवती के परिजनों ने मामले की जानकारी दी है। पहले रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था और आरोपी जमानत पर था। घटना के संबंध में परिजनों की तरफ से थाने पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों की सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।” - आनंद देव मिश्रा, थाना प्रभारी, नई मंडी
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.