नेपाल चुनाव: बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी शुरुआती रुझानों में सबसे आगे

नेपाल में हाल ही में संपन्न आम चुनाव की मतगणना जारी है। नेपाल चुनाव आयोग ने बताया कि पहले 24 घंटों में 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम सामने आ जाएंगे। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों से मतपत्रों को गिनती केंद्र तक लाने में समय लगने के कारण बाकी सीटों के नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।
गुरुवार, 5 मार्च को हुए मतदान में लगभग 60 प्रतिशत योग्य मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इस बार चुनाव में 65 पार्टियों के 3,400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।
शुरुआती रुझानों में रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे आगे दिखाई दे रही है। RSP फिलहाल 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी तरफ, नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है, जबकि केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (CPN-UML) 3 सीटों पर बढ़त में है और श्रम शक्ति पार्टी 1 सीट पर। शुरुआती दौर में ही RSP ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है।
झापा-5 में बालेन शाह का दबदबा
झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 के शुरुआती मतगणना परिणामों में बालेन शाह के जीत के संकेत मिले हैं। कमल ग्रामीण नगरपालिका के बसबारी स्कूल और गौरादहा ग्रामीण नगरपालिका के मोती स्कूल मतदान केंद्रों में डाले गए 1,400 मतों में से शाह को 814 वोट मिले, जबकि CPN-UML के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 384 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, युवा नेता बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अब तक 41 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य प्रमुख पार्टियां उनकी तुलना में काफी पीछे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.