भाजपा महिला मोर्चा में 26 जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित, सरोज कुशवाहा ने जारी की सूची

HIGHLIGHTS
- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की।
- पश्चिम क्षेत्र में मेरठ जिला और मेरठ महानगर के लिए अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
- अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी अशोका द्विवेदी को सौंपी गई।
लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रदेश के 26 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसके तहत अशोका द्विवेदी को अयोध्या महानगर और ममता भारद्वाज को मथुरा महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के पश्चिम क्षेत्र में सारिका गुप्ता को सहारनपुर महानगर, अजिता गुर्जर को मेरठ जिला, बबिता चौहान को मेरठ महानगर, कल्पना वर्मा को बुलंदशहर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर, पूजा शर्मा को हापुड़ और मोक्षिका शर्मा को संभल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बृज क्षेत्र में मंजू वर्मा को एटा, डॉ. आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर और डॉ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कानपुर क्षेत्र में आशा पांडेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झांसी महानगर, प्रवेश शर्मा को झांसी जिला, प्रीति तिवारी को फर्रुखाबाद, ममता गुप्ता को हमीरपुर और शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
अवध क्षेत्र में कुसुम सिंह को सीतापुर, दीपिका साहू को अंबेडकरनगर, साधना पांडेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव को बहराइच और माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय को भदोही, गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा को मीरजापुर और विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, गोरखपुर क्षेत्र में सुनीता भारती को लालगंज का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.