मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; जिंदा जले 5 लोग

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ।
- डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार सड़क पर पलट गई।
- कार पलटते ही उसमें आग लग गई।
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क की दूसरी तरफ पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई। इस दुर्घटना में हरियाणा निवासी कार सवार छह लोगों की जलकर मौत हो गई।
जागाहेड़ी पुल के पास डिवाइडर से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक कार शामली की तरफ से पानीपत-खटीमा हाईवे के रास्ते मुजफ्फरनगर आ रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान तितावी थाना क्षेत्र में जागाहेड़ी पुल के नजदीक चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। वाहन डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पलट गया। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। पलटने के बाद उसमें अचानक आग भड़क उठी।
आग की चपेट में आने से छह लोगों की मौत
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो चुकी थी।
तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि कार में सवार सभी छह लोग हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे। फिलहाल मृतकों के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.