जेल पहुंचते ही आजम खां ने क्वारंटाइन रूम में रहने से किया इनकार, विशेष बैरक में रखे गए

HIGHLIGHTS
- दोपहर करीब 1:30 बजे जिला कारागार पहुंचे आजम खां।
- जेलर किशोर कुमार दीक्षित ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी।
- रामपुर जेल से मिली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दी गईं दवाएं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को जिला कारागार में विशेष बैरक में रखा गया है। जेल पहुंचने पर उन्होंने क्वारंटाइन रूम में रहने से मना कर दिया और अपने लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की। बैरक में बेड नहीं मिलने पर भी उन्होंने जेल प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। काफी देर तक समझाने के बाद वह विशेष बैरक में रहने को राजी हुए।
जेल पहुंचकर आजम खां ने जताई नाराजगी
जेलर किशोर कुमार दीक्षित के अनुसार, आजम खां को दोपहर करीब 1:30 बजे जिला कारागार लाया गया था। शुरुआत में उन्होंने क्वारंटाइन रूम में रखे जाने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई और वहां बेड लगाने की मांग की। जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए बेड देने से इनकार कर दिया। इस पर आजम खां नाराज हो गए और अपने खराब समय को लेकर अफसोस जताया।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मिलीं दवाइयां
जेल प्रशासन ने बताया कि रामपुर जेल से प्राप्त सात लाइन की मेडिकल रिपोर्ट और आजम खां द्वारा साथ लाई गई पुरानी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्हें लीवर और हृदय संबंधी बीमारियों की दवाएं दे दी गई हैं। सोमवार को जेल की चिकित्सा टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उन्हें आवश्यक दवाओं के साथ कमर दर्द से जुड़ा जरूरी सामान भी मुहैया कराया जा सकता है।
समर्थकों के लाए कंबल और चादर दिए गए
जेल प्रशासन के मुताबिक, आजम खां के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी जिला कारागार पहुंचे थे। समर्थकों ने उन्हें कई सामान और उपहार दिए, जिन्हें जेल नियमों के तहत लॉकर में रखवा दिया गया। जेल की ओर से दिए गए कंबल और चादर का इस्तेमाल करने से इनकार करने पर उन्हें समर्थकों की तरफ से लाए गए कंबल और चादर उपलब्ध कराए गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.