मुजफ्फरनगर में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब चंदेड़ी गांव के जंगल में नहर पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
ग्रामीणों ने सबसे पहले नहर पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव आंशिक रूप से जला हुआ था और उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

FSL टीम ने की जांच, साक्ष्य जुटाए गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी सबूत इकट्ठा किए।
बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.