दिल्ली में प्रदर्शन के बाद कई प्रमुख रास्ते खुले, यातायात हुआ सामान्य

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के चलते बंद की गईं कई सड़कें फिर से खोल दी गई हैं।
- ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हालात नियंत्रण में हैं और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
- धौला कुआं, रोहिणी, मुकरबा चौक और आजादपुर समेत कई इलाकों में आवाजाही बहाल हुई।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर बंद किए गए और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख रास्तों को यातायात पुलिस ने आम लोगों के लिए दोबारा खोल दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अब सुचारू रूप से हो रही है।
आम जनता को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों और चौराहों को खोल दिया है। इनमें शामिल हैं:
धौला कुआं लूप से सरदार पटेल मार्ग
रोहिणी का महादेव चौक
मुकरबा चौक
एनएच-44 और उससे जुड़ा यूईआर खंड
महिंद्रा पार्क
हकीकत नगर नाला
आजादपुर
अरविंदो मार्ग पर आईएनए से एम्स तक का रास्ता
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वे घर से निकलने से पहले यातायात संबंधी अपडेट जरूर देख लें। जिन मार्गों से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, वहां वाहनों की कतारें कम होने लगी हैं और यातायात सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि शहर में आवाजाही बाधित न हो।
प्रदर्शन के दौरान किन रास्तों पर प्रभावित रही आवाजाही?
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, लोदी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंड अबाउट और सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.