शाहजहांपुर: रोडवेज बस से टकराई मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार, ड्रग्स बरामद

शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक सड़क हादसे के बाद बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा का नाम एक मामले में सामने आया। फरमान की कार कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के सामने खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर के बाद पुलिस ने उसकी कार और बैग की जांच की तो उसमें आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स और सिरिंज बरामद हुई।
घटना के समय फरमान रजा अपनी कार से बरेली की ओर जा रहा था। बस चालक मंदिर के पास बस खड़ी करके प्रसाद चढ़ाने गया था, इसी बीच पीछे से फरमान की कार बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में फंसे फरमान को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आईं, लेकिन गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
पुलिस ने फरमान को थाने ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में सामने आया कि बैग में मिला क्रिस्टल ड्रग्स आधा ग्राम था, जिसे फरमान ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिल्ली से खरीदा था और आधा प्रयोग कर चुका था। पुलिस अब मामले की आगे की जांच और रिपोर्ट दर्ज करने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.