एयरबस ए320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट जारी, यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस

नई दिल्ली: भारत में परिचालित एयरबस ए320 विमानों के कुल 338 में से आधे से अधिक में जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा चुका है। यह अपडेट उड़ान के दौरान फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में किसी भी गड़बड़ी या डेटा संबंधी समस्या को रोकने के लिए जरूरी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, 189 विमान अब सुरक्षित रूप से अपग्रेड हो चुके हैं।
अपडेट की जरूरत:
हाल ही में एयरबस और यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) ने चेतावनी दी थी कि तेज सोलर रेडिएशन फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के डेटा को प्रभावित कर सकता है। इस जोखिम को रोकने के लिए सॉफ्टवेयर और कुछ मामलों में हार्डवेयर को भी अपडेट किया जा रहा है।
भारतीय एयरलाइंस को आदेश:
DGCA ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक सभी प्रभावित विमानों पर यह अपडेट पूरा किया जाए।
एयरलाइनों पर असर:
इंडिगो: 200 विमान प्रभावित, 143 का अपडेट पूरा
एअर इंडिया: 113 विमान प्रभावित, 42 का अपडेट पूरा
एअर इंडिया एक्सप्रेस: 25 विमान प्रभावित, 4 का अपडेट पूरा
अपडेट कहां हो रहा है:
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे बड़े हवाई अड्डों पर इंजीनियरों की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
उड़ानों पर असर और एयरबस का बयान:
किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है, लेकिन कुछ में 60-90 मिनट की देरी हो रही है। एयरबस ने बताया कि यह समस्या कुछ चुनिंदा विमानों में पाई गई थी, इसलिए पूरी दुनिया के ऑपरेटर्स को अपडेट करने की सलाह दी गई। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की असुविधा हो सकती है, लेकिन सुरक्षा प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।
एअर इंडिया ने कहा कि 40% से अधिक विमानों में अपडेट पूरा हो चुका है और बाकी विमान जल्द ही अपडेट हो जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.