सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार, सरकार के सामने रखी ये शर्त

HIGHLIGHTS
- सोनम वांगचुक ने सरकार को पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की इच्छा जताई, लेकिन एक शर्त भी रखी।
- उन्होंने आंदोलन में शामिल युवा प्रदर्शनकारियों पर किसी भी दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न करने का आश्वासन मांगा।
- सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद वह भरोसे के साथ अपना अनशन समाप्त करेंगे।
नई दिल्ली। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार को पत्र लिखकर अपना अनशन खत्म करने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने अनशन समाप्त करने से पहले सरकार के सामने एक शर्त रखी है।
सोनम वांगचुक ने अपने पत्र में सरकार से आश्वासन मांगा है कि आंदोलन में शामिल किसी भी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक या बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की मांग केवल एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था को लेकर आवाज उठाना है।
उन्होंने पत्र में लिखा, "मैं सरकार से सम्मानपूर्वक यह स्पष्ट आश्वासन चाहता हूं कि इस आंदोलन में भाग लेने वाले किसी भी युवा प्रदर्शनकारी को किसी दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनका एकमात्र अपराध एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज उठाना रहा है।"
सोनम वांगचुक ने आगे कहा कि यदि सरकार की ओर से ऐसा आश्वासन मिलता है, तो वह इस विश्वास के साथ अपना अनशन समाप्त करेंगे कि सरकार ने न सिर्फ उनकी अपील सुनी है, बल्कि लाखों युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को भी समझा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.