अयोध्या में 1 नवंबर से बदलेगी रामलला की दिनचर्या, दर्शन से लेकर आरती तक का नया समय जारी

HIGHLIGHTS
- ऋतु परिवर्तन के चलते श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला की दिनचर्या में बदलाव किया गया।
- नई समय-सारणी 1 नवंबर से लागू होगी।
- अब सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे।
- श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रात 9:15 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक दिनचर्या में बदलाव किया गया है। ऋतु परिवर्तन को देखते हुए उनकी पूजा, आरती, भोग, विश्राम और श्रद्धालुओं के दर्शन के समय में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर से लागू होगी।
अभी मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद किए जाते हैं। नई समय-सारणी के अनुसार अब मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने यह नई समय-सारणी तैयार की है।
नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे। पहले दोपहर में उनके विश्राम का समय केवल 30 मिनट था। रात में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन 9:15 बजे तक जारी रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
एक नवंबर से रामलला की नई दिनचर्या
पट खुलना: सुबह 4:00 बजे
मंगला आरती: सुबह 4:30 बजे
दर्शन प्रारंभ: सुबह 7:00 बजे
प्रातः बालभोग: सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक
मध्याह्न विश्राम: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक
शयन आरती: रात 9:30 बजे
पट बंद: रात 10:00 बजे
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.