टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच, टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट खत्म; सामने आया नया नाम

HIGHLIGHTS
- बीसीसीआई ने रेयान टेन डस्काटे और टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।
- श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की तलाश शुरू, दो-तीन नामों पर चर्चा जारी।
- शुभदीप घोष को नए फील्डिंग कोच पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की खबर सामने आई है। पहले असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट के इस्तीफे की जानकारी सामने आई थी। अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की जगह नए कोच की नियुक्ति की खबर सामने आई है। ये बदलाव टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे से पहले हुए हैं।
स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि रयान टेन डोशेट और टी दिलीप दोनों का कॉन्ट्रैक्ट आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ समाप्त हो गया था। इसके बाद दोनों के अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया गया। गौरतलब है कि टी दिलीप साल 2021 से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए थे। पिछले साल उनके कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ाया गया था।
शुभदीप घोष संभालेंगे फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी
रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभदीप घोष अब टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में टी दिलीप की जगह ले सकते हैं। भारतीय टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में शुभदीप घोष के लिए यह भारतीय टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर पहली सीरीज हो सकती है।
कौन हैं शुभदीप घोष?
शुभदीप घोष घरेलू क्रिकेट में असम और रेलवे की ओर से खेल चुके हैं। हालांकि, उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उनका फर्स्ट क्लास करियर भी ज्यादा लंबा नहीं रहा।
उन्होंने अपने घरेलू करियर में 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 25 पारियों में उन्होंने 316 रन बनाए, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट की 17 पारियों में उनके नाम 307 रन दर्ज हैं।
हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
टीम इंडिया की फील्डिंग पर उठे सवाल
2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टी दिलीप ने बेस्ट फील्डिंग मेडल को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले फील्डर को यह मेडल दिया जाता था। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम की फील्डिंग में सुधार भी देखने को मिला था।
हालांकि, पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का फील्डिंग विभाग कमजोर नजर आया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.